Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप ने पर्यावरण दिवस पे  एक पेड़ देश के अभियान के तहत पौधारोपण किया 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , Date: 06/06/2025 10:44:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajnesh shrivastav ,
  • Date:
  • 06/06/2025 10:44:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ओम रेजिडेंसी कॉलोनी के पार्क में पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ देश के नाम के अभियान की शुरुआत की गई ग्रुप द्वारा, 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ओम रेजिडेंसी कॉलोनी के पार्क में पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ देश के नाम के अभियान की शुरुआत की गई ग्रुप द्वारा, प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से इस अभियान की शुरुआत की गई। इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत जुलाई और अगस्त मानसून माह में नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। नर सेवा नारायण सेवा संस्था के द्वारा लोगों को निशुल्क पेड़ वितरित किए जाएंगे। 

ग्रुप द्वारा जामुन नीम बकायन आम अमरूद जामुन अर्जुन आवला गिलोय आदि के तमाम फलदार छायादार और औषधि महत्व के पौधे लगाए जाएंगे। नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के सदस्यों ने नगर वासियो से एक पेड़ देश के नाम लगाने की अपील की गई। 
आज के कार्यक्रम में ग्रुप के शिक्षक अमित सिंह संयोजक धर्मेश शर्मा प्रेमपाल सिंह शिक्षक सुभमनी गौर किशोर चंद कन्या इंटर कालेज की शिक्षिका उमा मैडम शिक्षक मोहित शर्मा शिक्षक आशुतोष प्रिंस आदि कई सदस्य उपस्थित रहे। 


Featured News