-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विधायक धनघटा श्री गणेश चौहान, जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्री आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा तहसील धनघटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विधायक धनघटा श्री गणेश चौहान, जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्री आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा तहसील धनघटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। मा० विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
