Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर नूतन उन्नति फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar Gupta , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/06/2026 10:56:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/06/2026 10:56:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के उत्थान को समर्पित नवादा के एकमात्र नूतन उन्नति फाउंडेशन के द्वारा  संकट मोचन मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के उत्थान को समर्पित नवादा के एकमात्र नूतन उन्नति फाउंडेशन के द्वारा  संकट मोचन मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा साथ ही साथ  हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देना था। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर नूतन बिहारी ने बताया कि  ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों की देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है।  असंतुलित भौतिक विकास के दुष्परिणामों से बचने एवं मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना समय की मांग है।

राखी बरनवाल ने कहा कि वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना अधूरी है तथा एक वृक्ष का पालन-पोषण करना अनेक श्रेष्ठ एवं पुण्य कार्यों के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि नूतन उन्नति फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण अभियान में हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। राखी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ों की अवैध कटान को रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी पदाधिकारी गण ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। मौके पर राखी बरनवाल ,राखी गुप्ता, सोनी  ,बबीता ,तरुण चौरसिया, बंटी सिंह ,अर्चना, पुनीता, अंजू बबली, डॉ बिन्नी हेमलता, ममता, प्रियंका ,पूनम, पुनीता, सुमन, तान्या, ममता ,अलीशा, अंजू ,भवानी ,पूनम गुप्ता ,रीना वर्मा ,संगीता देवी ,सविता, स्नेहा, सुषमा, अर्पणा एवं वीणा के साथ साथ सभी पदाधिकारी गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News