-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 413/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता राज राजभर उर्फ भोलू पुत्र राजेश निवासी फरेन्दिया(भरटोलिया) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को आज दिनाँक 18.07.2026 को मेहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 413/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता राज राजभर उर्फ भोलू पुत्र राजेश निवासी फरेन्दिया(भरटोलिया) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को आज दिनाँक 18.07.2026 को मेहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 20.05.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल - उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 कृष्णनारायण गौंड़।
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
