-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 33 वर्षों की सेवा के बाद राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त, तहसील ठाकुरद्वारा में भावभीनी विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश ठाकुरद्वारा तहसील ठाकुरद्वारा परिसर में राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ठाकुरद्वारा तहसील ठाकुरद्वारा परिसर में राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी एसडीएम एवं तहसीलदार ठाकुरद्वारा ने उन्हें माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और श्री सक्सेना के परिजन भी मौजूद रहे। सभी ने उनके 33 वर्षों के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। अपने संबोधन में कुलदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि उन्होंने जनवरी 1993 में लेखपाल के पद से सरकारी सेवा की शुरुआत तहसील सदर, मुरादाबाद से की थी। इसके बाद उन्होंने ठाकुरद्वारा, कांठ, सदर मुरादाबाद और बिलारी सहित विभिन्न तहसीलों में सेवाएं दीं। वर्ष 2023 में उन्हें राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया और अंततः तहसील ठाकुरद्वारा से 31 जुलाई 2026 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल में उन्होंने राजस्व विभाग को हस्तलिखित अभिलेखों से पूर्ण डिजिटल व्यवस्था तक पहुंचते देखा। इस परिवर्तन का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है और वे पूर्ण संतोष के साथ सेवा से विदा ले रहे हैं।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
