-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बितरोई–मानपुर नगरिया रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण, 120 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल रहा सफल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर प्रथम दिन बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त, परिमंडल पूर्वोत्तर रेलवे श्री प्रणजीत सक्सेना द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर प्रथम दिन बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त, परिमंडल पूर्वोत्तर रेलवे श्री प्रणजीत सक्सेना द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर श्री राजीव वर्मा एवं अन्य प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर श्री मनोज कुमार सहित मंडल के २ााखा अधिकारी उपस्थित थे। रेल संरक्षा आयुक्त, श्री प्रणजीव सक्सेना ने ओ.एम.एस. स्पेशल से बितरोई-मानुपर नगरिया रेलखण्ड के मध्य किमी 398/8-399/13 पर मेजर पुल संख्या 410 के संरक्षा निरीक्षण के उपरांत एस.ई.जे. प्वाइंट संख्या 41 व 42 का गहन निरीक्षण करते हुए मानपुर नगरिया स्टेशन पहुंचे । निरीक्षण के पश्चात् रेल संरक्षा आयुक्त ने ओ एम एस स्पेशल ट्रेन से सोरों २ाुकर से बितरोई रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल 120 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार से सफलतापूर्वक पूरा किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखण्ड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस रेल खंड पर स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का संरक्षा निरीक्षण कर संरक्षा परखी।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
