Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रुति गंगवार राज्यसभा सांसद निर्वाचित, फार्मासिस्ट समाज और ABPA परिवार ने दी बधाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yusuf Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 02:47:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yusuf Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 02:47:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिट्टी से जुड़ी, युवा सोच और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक, बरेली के पूर्व सांसद एवं झारखंड के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी की सुपुत्री श्रीमती श्रुति गंगवार जी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने पर हृदय

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिट्टी से जुड़ी, युवा सोच और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक, बरेली के पूर्व सांसद एवं झारखंड के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी की सुपुत्री श्रीमती श्रुति गंगवार जी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने पर हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई। आपका यह निर्वाचन केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि बरेली के 50 वर्षों के ईमानदार, स्वच्छ और जनसेवा को समर्पित गंगवार परिवार के राजनीतिक विरासत का सम्मान है। आपके पिता श्री ने 8 बार बरेली का प्रतिनिधित्व कर जो विकास और विश्वास की नींव रखी, उसे आप युवा ऊर्जा से आगे बढ़ाएंगी, ऐसा हम सभी का विश्वास है।

नारी शक्ति, युवा शक्ति और शिक्षित नेतृत्व के रूप में राज्यसभा जैसे उच्च सदन में आपकी उपस्थिति से निश्चित ही उत्तर प्रदेश और विशेषकर बरेली-रुहेलखंड की आवाज और बुलंद होगी। फार्मासिस्ट समाज और ABPA परिवार की ओर से आपके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य, स्वस्थ जीवन और जनसेवा के इस नए अध्याय के लिए अनंत शुभकामनाएं। माँ वैष्णो देवी आपको नई जिम्मेदारी में अपार सफलता प्रदान करें। बरेली की बेटी का दिल्ली के संसद भवन तक का यह सफर हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गंगा में नहाते समय 32 वर्षीय किसान डूबकर हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

उत्तर प्रदेश: गंगा में नहाते समय 32 वर्षीय किसान डूबकर हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स के पहले दो बैचों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की करी मांग

उत्तर प्रदेश: एमएलसी निर्वाचन-2026 की तैयारी तेज, माइक्रो ऑब्जर्वर और मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न


Featured News