-
☰
No image found.
राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस मुख्यालय व श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार सम्पति संबंधि अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में दिये ग
विस्तार
राजस्थान: जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस मुख्यालय व श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार सम्पति संबंधि अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में दिये गये निर्देशानुसार श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री श्री जेठाराम वृताधिकारी वृत चौहटन के निकट सुपरविजन में श्री दीपसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय टीम द्वारा कस्बा भुणिया मे जीरा चोरी की वारदात का खुलाशा करते हुए चार मुलजिमानो को गिरफ्तार कर चोरी हुआ जीरा शत प्रतिशत बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त करने मे सफलता हासिल की गई। श्री अनील कुमार पुत्र आसुलाल जैन निवासी भुणिया ने दिनांक 03.10.26 को पुलिस थाना धनाउ पर रिपोर्ट पेश की कि रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा कस्बा भुणिया मे मेरे गोदाम मे छत के रास्ते प्रवेश कर ऊपरी दीवार तोङकर गोदाम मे प्रवेश कर गोदाम मे से जीरे की 06 बोरिया चुरा ली है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया।
जीरा चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए श्री दीपसिंह नि.पु, थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय टीम द्वारा अथक प्रयास कर तकनिकी साक्ष्यों व मुखबीरान से लगातार सम्पर्क मे रहकर उक्त चोरी की वारदात को ट्रेस आउट कर अज्ञात मुलजिमान का पता कर कुल तीन आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व एक आरोपी चोरी का माल खरीदने वाले चारो मुलजिमानो को गिरफ्तार कर चोरी हुआ जीरा बरामद किया गया। तथा चोरी की वारदात मे प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो को जब्त करने मे सफलता हासिल की गई।
