Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छावनी में पुलिस ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची गई 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 12:50:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 12:50:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को छावनी थाना पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान पंडालों की मजबूती, बिजली के तारों से उनकी दूरी और श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों की स्थिति की जांच की गई।

पुलिस ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंडालों का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुसार कराया जाए। साथ ही, प्रवेश और निकास के रास्ते सुचारु रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सड़क पर आवागमन बाधित न हो। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया और संबंधित लोगों को दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। पुलिस ने पूजा समितियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Related News

राजास्थान: जयपुर में भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित; निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी हुई

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी


Featured News