Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 44 दिन के नवजात की मौत के मामले में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 01:09:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:09:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव में 44 दिन के नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव में 44 दिन के नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामअवध उर्फ अवधराम (55) निवासी डिघवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार सुबह करीब 9:30 बजे डिघेश्वरनाथ से मठिया जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। मामले में तीन अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, नवजात की मां माधुरी पत्नी शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 4 अक्टूबर को पड़ोसी अवधराम और उसकी दो बेटियों मोनी व चंदनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोप है कि इसके अगले दिन 5 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे अवधराम, उसकी दोनों बेटियां और दामाद बबलू उनकी झोपड़ी में घुस आए।

तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने 44 दिन के नवजात के मुंह पर कपड़ा डालकर उसका गला दबाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस बच्चे को सेमरियावां अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दुधारा थाने में चार नामजद आरोपियों रामअवध उर्फ अवधराम, उसकी बेटियों मोनी और चंदनी तथा दामाद बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 352, 351(3) और 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामअवध उर्फ अवधराम को डिघवा गांव से डिघेश्वरनाथ होते हुए मठिया जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, कांस्टेबल रंजन कुमार, रिजर्व कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल एकता सिंह और उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News