Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 01:27:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:27:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शंभू दयाल दोहर को कानपुर क्षेत्र का प्रभारी और जॉनी कुमार रविदासिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत कुमार ने उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। साथ ही, भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर भदोही किए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने संत रविदास जी की शिक्षाओं के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन के विस्तार और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर किशन लाल, शानू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News