Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: बस्ती में नशे में हंगामा करने वाले तीन युवक हुए गिरफ्तार, राहगीरों से कर रहे थे अभद्रता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 12:47:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 12:47:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में हंगामा करने और राहगीरों से अभद्रता करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में हंगामा करने और राहगीरों से अभद्रता करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दो युवकों को जीआईसी गेट नंबर दो के पास और एक युवक को कंपनी बाग चौराहे से पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, जीआईसी गेट नंबर दो के पास दो युवक नशे की हालत में आपस में गाली-गलौज कर रहे थे और राहगीरों को परेशान कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिसकर्मियों से भी बहस करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सनी कुमार निवासी बेलवाडाड़ी और अरुण कुमार नाऊ निवासी जयपुरवा को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई कंपनी बाग चौराहे पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में सड़क के बीच खड़ा होकर राहगीरों से अभद्रता कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान संतोष निवासी कंपनी बाग के रूप में की। पुलिस के अनुसार, समझाने के बावजूद युवक शांत नहीं हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद तीनों युवकों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशे की हालत में हंगामा करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज, हुड़दंग और शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News