Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का महुली पुलिस ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 12:42:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 12:42:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना महुली पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही, प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने संबंधित लोगों से विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही आमजन से दुर्गा पूजा पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News