Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वसुंधरा की रामलीला में रावण जन्म और कैलाश पर्वत हिलाने की लीला का हुआ मंचन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shekhar Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 01:20:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shekhar Singh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:20:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद वसुंधरा के सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को रामायण के कई प्रसंगों का मंचन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद वसुंधरा के सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को रामायण के कई प्रसंगों का मंचन किया गया। इंदिरापुरम थाने के पीछे आयोजित कार्यक्रम में मनु-शतरूपा तपस्या, रावण जन्म, रावण-देववती संवाद, कैलाश पर्वत हिलाने, रावण के अत्याचार और श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति की लीलाएं प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने आकर्षक मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रसंगों को प्रस्तुत किया। रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों ने मंचन का आनंद लिया।

समिति के चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि रामलीला आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और रामायण की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए झूले तथा खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए हैं। रामलीला का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिससे दूर रहने वाले श्रद्धालु भी घर बैठे मंचन देख सकते हैं। आयोजन में मीडिया प्रभारी नितिन यादव और अमित किशोर, मंच संचालक इंद्रपाल प्रधान और गिरीश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। समिति ने क्षेत्रवासियों और रामभक्तों से परिवार सहित रामलीला मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। यह रामलीला महोत्सव 8 से 21 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मैदान, सेक्टर-7, वसुंधरा, गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News