Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 12:36:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 12:36:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने कहा कि शिकायतों की जांच केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे। जरूरत पड़ने पर अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करें, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का अवलोकन कर दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का विवरण व्यवस्थित रूप से दर्ज करने और कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित मामलों की प्रभावशीलता पर भी ध्यान देने को कहा। डीएम और एसपी ने पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े विवादों और संयुक्त मामलों में संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें, दोनों पक्षों की बात सुनें और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसके वास्तविक समाधान पर जोर दिया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की प्रगति पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा जिला कार्यालय पर होगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव, जेन-जी को जोड़ने के लिए होगा भजन जैमिंग दशहरे पर 70 फीट के रावण का दहन

राजस्थान: धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; छह बोरियां जीरा बरामद, स्कॉर्पियो जब्त

उत्तर प्रदेश: संत रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, शंभू दयाल को कानपुर क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ‘एक मुट्ठी अनाज’ मासिक भंडारा संपन्न, पितरों, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया समर्पित


Featured News