Contact for Advertisement 9650503773


राजास्थान: जयपुर में भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित; निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी हुई

- Photo by : social media

राजास्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजास्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 02:41:46 pm Share:
  • राजास्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 02:41:46 pm
Share:

संक्षेप

राजास्थान: भूपेंद्र सैनी जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भूमिका फाउंडेशन, जयपुर की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को

विस्तार

राजास्थान: भूपेंद्र सैनी जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भूमिका फाउंडेशन, जयपुर की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, जवाहर कला केंद्र, जेएलएन मार्ग, जयपुर में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमिका फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रजनी मीरवाल ने की तथा मुख्य संयोजक श्री जिनेश कुमार जैन रहे। आयोजन का उद्देश्य मानव कल्याण, जरूरतमंद मरीजों की सहायता तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में रक्तदान के साथ विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें आंखों की जांच, नाक-कान-गला (ईएनटी) जांच, दांतों की जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा सामान्य चिकित्सकीय स्वास्थ्य जांच शामिल रहीं। लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया और रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा में योगदान दिया।


आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। जरूरत के समय रक्त की एक यूनिट किसी मरीज के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया गया।