-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ताओं की गाड़ी सिंचाई विभाग चौराहे पर पहुंची, जहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने वाहन को रोक लिया। इसके बाद पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई और हिरासत में रखा। इस दौरान सुधांशु तिवारी के साथ अंशू पांडेय, प्रवीण दुबे, शशांक उपाध्याय, प्रकाश राय, ताम्रध्वज कुमार और चंद्रहंस यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना और अपनी मांगों को उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोककर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिरासत की कार्रवाई से उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है।
