-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एमएलसी निर्वाचन-2026 की तैयारी तेज, माइक्रो ऑब्जर्वर और मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एमएलसी निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे एनआईसी कार्यालय, गाजीपुर में एडीआईओ,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एमएलसी निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे एनआईसी कार्यालय, गाजीपुर में एडीआईओ, एनआईसी द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। उक्त रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला, गाजीपुर तथा मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) आलोक प्रसाद, की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर एडीईओ (निर्वाचन) एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (पीडी, डीआरडीए) भी उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
