Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तीन दिवसीय जनकल्याण सह जनसहयोग शिविर का हुआ शुभारंभ, 21 विभागों ने सुनीं जनसमस्याएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sanjay Kumar Verma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 17/06/2026 11:44:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 17/06/2026 11:44:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पकरीबरावां सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्कूल पकरीबरावां परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण सह जनसहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पकरीबरावां सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्कूल पकरीबरावां परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण सह जनसहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मृत्युंजय कुमार एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) बिनोद कुमार की देखरेख में किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने शिविर में भाग लिया और विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शिविर में प्रखंड स्तर के कुल 21 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इनमें मनरेगा, राजस्व, आंगनवाड़ी, जीविका, स्वास्थ्य, श्रम संसाधन, शिक्षा, आपूर्ति विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रत्येक विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को लोगों से सीधे संवाद कर आवेदन प्राप्त करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बिनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान 105 मजदूरों ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया, जिसके आधार पर सभी को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्य उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पांच किसानों द्वारा पशुशेड निर्माण हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर विभागीय स्तर पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ-साथ VB-G Ram Ji से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी निशांत कुमार, पीटीए राजदर्शी, पीआरएस, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार, सदस्य देवेंद्र सिंह, मुकेश पासवान, दिलीप राम, संगीता कुमारी, अभिमन्यु कुमार, अजीत कुमार, कार्यपालक सहायक जितेंद्र कुमार, जीविका बीपीएम पूनम कुमारी प्रजापति, सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मी कुमारी, अर्जुन चौधरी, जेई रूपम कुमारी, लेखपाल नीतू कुमारी, लिपिक जितेंद्र प्रसाद सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।


Featured News