-
☰
उत्तर प्रदेश: शराब के नशे में दो मज़दूरों ने खेला खूनी खेल, एक की हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे मजदूर को हिरासत में ले लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे मजदूर को हिरासत में ले लिया है। निर्माणाधीन साइट पर हुआ झगड़ा पुलिस के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी में रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार देर रात दो मजदूरों के बीच शराब के नशे में कहा सुनी हो गई। इसके बाद बाद एक मजदूर ने साथी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान गोलू कुमार (30) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। गोलू वर्तमान में नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी में रहता था। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी हरिमोहन निवासी मोतिहारी, बिहार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों मजदूरों में शराब पीने के बाद किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया था। इस पर हरिमोहन ने गोलू कुमार के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पत्नी पर टिप्पणी को लेकर हुआ झगड़ा जानकारी मिली है कि गोलू की पत्नी गांव में रहती है। जबकि आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सी साइट पर झुग्गी बनाकर रहता था। साइट पर रहने वाले अन्य मजदूरों में चर्चा है कि विवाद की वजह एक-दूसरे की पत्नियों को लेकर की गई टिप्पणी है। दोनों शराब के आदी थे। घटना की रात भी दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
Delhi Update: लाल किला क्षेत्र के पास आतंकी खतरे के चलते हाई अलर्ट, की गई कड़ी सुरक्षा
DELHI MURDER: संगम विहार में सनसनीखेज गोलीकांड, सब्जी विक्रेता की मौत, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या
Delhi Crime: मालिक की चुराई कार, सैलरी के बदले मांगी रंगदारी, दिल्ली पुलिस पर उठे कड़वे सवाल
Delhi Suicide news: काम के दबाव में आकर कर्मचारी ने करी आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट