-
☰
उत्तर प्रदेश: छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा सिंधुरिया व ग्राम सभा परवा में ग्राम चौपाल सकुशल हुआ सम्पन्न
ग्राम चौपाल सकुशल हुआ सम्पन्न - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा सिंधुरिया तथा ग्राम सभा परवा में ग्राम चौपाल सकुशल सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक माह के प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम सभा में ग्राम चौपाल लगाने के दिशा निर्देश दिए है। उसी दिशा निर्देश के अनुसार आज शुक्रवार को ग्राम सभा सिंधुरिया तथा ग्राम सभा परवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया |
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा सिंधुरिया तथा ग्राम सभा परवा में ग्राम चौपाल सकुशल सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक माह के प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम सभा में ग्राम चौपाल लगाने के दिशा निर्देश दिए है। उसी दिशा निर्देश के अनुसार आज शुक्रवार को ग्राम सभा सिंधुरिया तथा ग्राम सभा परवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया | सबसे पहले ग्राम सभा सिंधुरिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया | जिसमें सबसे पहले समाज कल्याण विभाग के अधिकारी प्रेम शंकर पटेल ने अपने विभाग के सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया | जिसमें विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृधा पेंशन, रास्ट्रीय असहाय पेंशन, सामुहिक विवाह, कंन्या सुमंगला योजना आदि किस प्रकार प्राप्त किया जाता है और किस कारण से किसी का पेंशन रुका हुआ है और उसे पुनः किस प्रकार ठीक किया जा सकता है | उसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी दया राम चौकसे ने अपने विभाग के सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया | जिसमें कृषि यंत्र, प्रधानमंत्री किसान योजनाओं, किसान फसल वीमा योजनाओं, खाद, बीज, आदि ब्लॉक अस्तर से किस प्रकार प्राप्त किया जाता है | एडीयो यस ई बेद प्रकाश ने शौचालय निर्माण, साफ सफाई रखने , आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला | शिक्षा विभाग, खाद्यान्न विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रास्ट्रीय आजिविका मिशन, बाल पोस्टाहार विभाग आदि विभाग के अधिकारी या प्रतिनिधि अपने विभाग की जानकारी दिया | सिंथुरिया ग्राम सभा के ग्राम चौपाल में आवास, नाली, खरंजा, पेंशन आदि की समस्याएं दिखाई दिए | जिसे समाधान करने का प्रयास किया गया | सिंधु रिया ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान जय देवी, ग्राम विकास अधिकारी राकेश तिवारी, ग्राम पंचायत सहायक प्रदीप कुमार तथा सम्मानित गाँव की जनता उपस्थित रही | उसके बाद ग्राम सभा परवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया | जिसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारी प्रेम शंकर पटेल ने अपने विभाग के सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया | जिसमें विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृधा पेंशन आदि | कृषि विभाग के अधिकारी दया राम चौकसे ने किसानों की समस्या का समाधान करने तथा उनसे लाभ लेने के लिए किन नियमों का पालन करना पडेगा, सभी जानकारी दिया गया | एडिओ यस ई ने शौचालय प्राप्त करने और आवंटित धनराशि के बारे में जानकारी दिया | शिक्षा विभाग, बाल पोस्टाहार विभाग सभी ने अपने विभाग की जानकारी दिया | परवा के ग्राम चौपाल में लोगो ने कहा, कहाँ की सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं | परवा ग्राम चौपाल मे ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ,पंचायत सहायता अर्जुन कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तथा उनकी सहायक, तथा गाँव की सम्मानित लोग उपस्थित रहे |
उत्तर प्रदेश: बरेली में भारतीय किसान यूनियन ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मध्य प्रदेश: बामसेफ के प्रचारकों का एग्जिट पोल 2025- कैमूर जिले में BSP पलट सकती है बाजी?
राजस्थान: डांग जिले के पंचायत सड़क और भवन विभाग बुनियादी ढाँचे के कार्यों में आई तेज़ी
छत्तीसगढ़: सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की भीम आर्मी
मध्य प्रदेश: तेंदूखेड़ा नगर पालिका में खड़ी हुई पानी की गंभीर समस्या, कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान