Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड, चार नामजद आरोपियों के मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, नोटिस चस्पा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/06/2026 12:44:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/06/2026 12:44:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड के चार नामजद आरोपियों के घरों पर जिला प्रशासन ने नोटिस चस्पा किए हैं। जांच में इन मकानों का स्वीकृत नक्शा नहीं पाया गया,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड के चार नामजद आरोपियों के घरों पर जिला प्रशासन ने नोटिस चस्पा किए हैं। जांच में इन मकानों का स्वीकृत नक्शा नहीं पाया गया, जिसके बाद विनियमित क्षेत्र (आरबीओ एक्ट) के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। जिन आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं, उनमें कमलेश चौधरी, शंकर पांडे, सोनू यादव और आलोक दुबे शामिल हैं। इन सभी पर भवन निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया है, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम शुक्ला ने यह भी चेतावनी दी कि अपराध को जातीय रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अपराधी की कोई जाति नहीं होती और कानून की नजर में सभी अपराधियों के साथ समान व्यवहार किया जाता है। प्रशासन ने ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की बात कही है, जो जातिगत तनाव या संघर्ष पैदा करने काप्रयास करेगा।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News