Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 14 जून तक मौसम का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 09/06/2026 12:16:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 09/06/2026 12:16:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 9 से 14 जून के बीच विभिन्न राज्यों में तेज बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और केरल में भारी बारिश एवं आंधी-तूफान की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में 14 जून तक बारिश और आंधी की संभावना

प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ और पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में भी खराब रहेगा मौसम

पटना, गया, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर और अन्य जिलों में भारी बारिश तथा आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। राजधानी दिल्ली में 9 से 11 जून के बीच तेज आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की आशंका

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा समेत कई क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी असर

जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और विदिशा सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। केरल और तमिलनाडु में मानसून सक्रिय बना हुआ है। तिरुवनंतपुरम, वायनाड, कोट्टायम, एर्नाकुलम, चेन्नई और कन्याकुमारी समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News