-
☰
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा इज्जतनगर मंडल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस 2025‘‘ के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 मई से 05 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस 2025‘‘ के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 मई से 05 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं एवं जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन 22 मई 2025 को काठगोदाम, बरेली सिटी, काशीपुर, फर्रुखाबाद सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रभातफेरी का आयोजन कर यात्रियों एवं आम जनता को स्वच्छता, हरियाली एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया। आज हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर प्रभातफेरी का आयोजन कर यात्रियों एवं आम जनता को स्वच्छता, हरियाली, एवं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। स्टेशन के प्लेटफार्मों एवं ट्रैकों पर साफ-सफाई भी की गई।
मध्य प्रदेश: ग्राम टेकापार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
हरियाणा: 42वीं रैंक हासिल कर गहली के आलोक बड़ेसरा बने वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर
बिहार: दाई बिगहा स्कूल में टीएलएम मेला आयोजित, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहा प्रथम
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में बलरामपुर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 1000 कम्बल