Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ज्ञानदीप इंटरनेशनल स्कूल में विश्व स्कार्फ डे एवं बिगिनर्स कोर्स का आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amit Jain , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 11:54:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amit Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 11:54:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रादेशिक मुख्य आयुक्त *डॉ. प्रभात कुमार* के निर्देशन एवं जिला मुख्य आयुक्त *डॉ. राकेश कुमार राठी* के मार्गदर्शन में दिनांक 1 अगस्त 2026 को *ज्ञानदीप इंटरनेशनल स्कूल, सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर  में  स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन बिगिनर्स कोर्स* के अंतर्गत  विश्व स्कार्फ डे (World Scout Scarf Day)* का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्य

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रादेशिक मुख्य आयुक्त *डॉ. प्रभात कुमार* के निर्देशन एवं जिला मुख्य आयुक्त *डॉ. राकेश कुमार राठी* के मार्गदर्शन में दिनांक 1 अगस्त 2026 को *ज्ञानदीप इंटरनेशनल स्कूल, सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर  में  स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन बिगिनर्स कोर्स* के अंतर्गत  विश्व स्कार्फ डे (World Scout Scarf Day)* का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए *स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टनों* ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विश्व स्कार्फ डे के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को स्कार्फ पहनाकर स्काउट-गाइड की एकता, सेवा, अनुशासन एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया तथा स्कार्फ के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में *श्री पुष्पेंद्र सिंह (जिला सचिव), श्री विजेंद्र सिंह (जिला आयुक्त स्काउट), धर्मेंद्र (जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स), विद्यालय के प्रधानाचार्यश्री बालकिशन,  राहुल मित्तल (जिला संगठन आयुक्त स्काउट),  जयप्रकाश (स्काउट प्रतिनिधि), कादर खान (जिला प्रशिक्षण सलाहकार स्काउट)* तथा  ओमकार (स्काउट)* सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन का दायित्व *श्रीमती साधना सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड)* ने निभाया। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने विश्व स्कार्फ डे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए स्काउट-गाइड आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।