Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम में युवक पर हुआ हमला, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Tarun Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 06:33:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Tarun Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 06:33:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में 24 सितंबर को दो परिचित युवक समूहों के बीच विवाद के बाद हर्ष चौधरी नाम के युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में 24 सितंबर को दो परिचित युवक समूहों के बीच विवाद के बाद हर्ष चौधरी नाम के युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना डीडीपीएस स्कूल के पास की बताई जा रही है। हमले में हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हर्ष के पिता की शिकायत के आधार पर सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में बादल, मारूफ, फरमान, समीर, जुनैद उर्फ मुनेश, सुमित और एक नाबालिग का नाम सामने आया है। पुलिस ने मामले में सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच में शामिल किया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से घटना को सांप्रदायिक एंगल से जोड़ने के आरोप लगाए गए हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसे सांप्रदायिक हमला घोषित नहीं किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच दो परिचित युवक समूहों के बीच विवाद की ओर इशारा करती है और घटना की पूरी वजह व सभी आरोपियों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।