-
☰
No image found.
उत्तराखंड: गुलाई-बोरखेत सड़क कटिंग से मकान पर खतरा, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गुलाई से बोरखेत तक निर्माणाधीन सड़क कटिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को ज्ञापन सौंपकर निजी भूमि पर बिना अनुमति
विस्तार
उत्तराखंड: गुलाई से बोरखेत तक निर्माणाधीन सड़क कटिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को ज्ञापन सौंपकर निजी भूमि पर बिना अनुमति के की जा रही सड़क कटिंग का कार्य तत्काल रोकने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गुलाई-बोरखेत क्षेत्र में निजी नाप भूमि पर बिना किसी पूर्व अनुमति के सड़क कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवैध निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र का एक आवासीय मकान पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क कटिंग के कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा प्रभावित परिवार को हुए नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूरन चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र, ललित मोहन कोठारी, त्रिलोचन, हेम चंद्र, कमल जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
