-
☰
No image found.
उत्तराखंड: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं ने लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: नरेंद्र मोदी जी के अभियान नशा मुक्त भारत से जुड़ते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में जनपद हरिद्वार में युवाओं को "नशा मुक्त भारत" अभियान से जोड़ने हेतु विभिन्न
विस्तार
उत्तराखंड: नरेंद्र मोदी जी के अभियान नशा मुक्त भारत से जुड़ते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में जनपद हरिद्वार में युवाओं को "नशा मुक्त भारत" अभियान से जोड़ने हेतु विभिन्न जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अभियान के तहत हरिद्वार जिले कार्यक्रम का आयोजन किया गया ऋषिकुल विद्यापीठ गुरुकुल में डॉ. माधवी जी ने नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभु श्री राम भारत माता की आरती दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय एसपी सिटी अभय सिंह जी ने कहा कि विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचते हुए अपने अनमोल जीवन को सुखमय व स्वस्थ रूप में जीने के तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अर्जुन जी भाई साहब इसके उपरांत नवोदय नगर में भी सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष डॉ. संध्या शर्मा जी ने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। जिला मंत्री जिवेन्द्र तोमर जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हुए सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, हरिद्वार के जिला सह मंत्री दीपक तालियान जी ने अपने संबोधन में कहा नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा नशे से मुक्त रहकर अपने चरित्र, संस्कार और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तो भारत विश्व का सबसे सशक्त राष्ट्र बनेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया जी ने उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, संस्कारी जीवन जीने का संदेश दिया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैंचाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, धर्म की रक्षा हो, गौमाता का सम्मान हो या समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाना हो। हमारा यह दृढ़ संकल्प है कि हर युवा नशामुक्त बने, स्वस्थ बने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने जीवन में कभी न नशा करने तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
