Contact for Advertisement 9650503773

Vladimir Putin: पुतिन को आया कार्डिएक अरेस्ट! इस खबर ने मचाई सनसनी, जाने पूरा मामला 

पुतिन को आया कार्डिएक अरेस्ट! इस खबर ने मचाई सनसनी, जाने पूर

पुतिन को आया कार्डिएक अरेस्ट! इस खबर ने मचाई सनसनी, जाने पूरा मामला  - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Md Hasan Raza , Date: 24/10/2023 01:28:15 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Md Hasan Raza ,
  • Date:
  • 24/10/2023 01:28:15 pm
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डिएक अरेस्टर आने की खबर निकल कर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद वह अपने ही घर में गिरे पड़े पाए गए। कुछ देर बाद उन्हें सिक्योरिटी गार्ड्स ने देखा, जब वह फर्श पर पड़े हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार की है। 

विस्तार

घटना की सुचना मिलते ही डॉक्टर को जल्द से जल्द बुलाया गया और घर में ही एक स्पेशल मेडिकल सुविधा बनाई गई। दावों के अनुसार, पुतिन की देखरेख डॉक्टर कर रहे हैं।  हालांकि, एनसीआर समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस चैनल पर खबर सामने आई है, उसे रूस के एक फॉर्मर लेफ्टिनेंट जनरल चलाते हैं। 

पूर्व जनरल के दावों ने पूरी दुनिया में मचाई सनसनी 

इस चैनल में लिखा गया, 'रूस के राष्ट्रपति आवास पर ड्यूटी कर रहे जवानों ने किसी की गिरने और कराहने की आवाज़ सुनी। यह आवाज़ पुतिन के बेडरूम की ओर से आई थी। दो सिक्यूरटी जवान उनके बेडरूम में पहुंचे तो पुतिन ने अपने बेड से नीचे गिरे हुए पाए गए। इसके साथ ही खाने-पिने के टेबल भी पलट गई थी। हालांकि वह होश में और अपनी आँखे इधर-उधर घुमा रहे थे।  

पश्चिम देश की मीडिया पहले ही दावा कर चुकी है कि व्लादिमीर पुतिन विभिन्न बिमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में हमेशा रहना पड़ता है। इस तरह की खबरें पहले भी आ चुकी है।