Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-14 कादिरगंज कोब्रास ने बड़ी जीत दर्ज की

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 16/12/2025 05:48:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 16/12/2025 05:48:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा से निबंधित चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को कादिरगंज कोब्रास की टीम का मुकाबला नारदीगंज लायंस के बीच में हुआ।

विस्तार

बिहार: जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा से निबंधित चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को कादिरगंज कोब्रास की टीम का मुकाबला नारदीगंज लायंस के बीच में हुआ। जिसमें कादिरगंज कोब्रास के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। कादिरगंज कोब्रास के बल्लेबाज कप्तान जितेंद्र ने शानदार 82 देव कुमार ने 65 एवं मोहित राज ने 24 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए नारदीगंज लायंस के गेंदबाज सत्यम, हर्ष और आशीष ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया। इसके जवाब में लक्ष्य का 

पीछा करने उतरी नारदीगंज लायंस के बल्लेबाजों ने 27 ओवरों में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें नारदीगंज लायंस के ऋषभ राज ने 21 मयंक राज ने 23एवं यश कुमार ने 11 रनों का योगदान हीं  दे सके और पूरी टीम बिखर सी गई। गेंदबाजी करते हुए कादिरगंज कोब्रास के गेंदबाज दिव्यांश राज ने शानदार तीन विकेट जबकि जितेंद्र एवं अक्सर ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी समाजसेवी विवेक कुमार के द्वारा दिया गया।