Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: लखमोहना में श्री सीता-राम महायज्ञ का शुभारंभ, 14 मार्च तक चलेगा धार्मिक आयोजन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 06/03/2026 05:51:27 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 06/03/2026 05:51:27 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: जिले के लखमोहना गांव में श्री सीता राम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक माहौल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए

विस्तार

बिहार: जिले के लखमोहना गांव में श्री सीता राम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक माहौल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महायज्ञ के आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल है। सुबह से ही कलश यात्रा, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। यज्ञ स्थल पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनिल सिंह भी पहुंचे और यज्ञ में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। 

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना भी की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ 14 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। महायज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।


Featured News