Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महेंद्रगढ़ बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ जारी रखा विरोध प्रदर्शन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Satish , Date: 16/12/2025 05:09:46 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 16/12/2025 05:09:46 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेंद्रगढ़ बिजली बोर्ड कार्यालय के प्रांगण में बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी रजि.  No-292 के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के खिलाफ दो घंटें का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

विस्तार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ बिजली बोर्ड कार्यालय के प्रांगण में बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी रजि.  No-292 के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के खिलाफ दो घंटें का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। विरोध प्रदर्शन में सिटी सब यूनिट महेंद्रगढ़, सब अर्बन सब यूनिट महेंद्रगढ़ और सिटी-1 सब यूनिट महेंद्रगढ़ के कर्मचारियों  ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान प्रवीण ने की व मंच संचालन नवीन लखेरा सिटी सब यूनिट सचिव ने किया। कर्मचारीयों ने एसडीओ के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नोटिस भी दिया। इस मौके पर कर्मचारीयों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का जमकर विरोध किया और बताया कि अगर ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी लागू होती है तो हजारों तकनीकी कर्मचारी मौत के मुंह में धकेले जाएंगें और बताया कि यह धरना प्रदर्शन 17 दिसंबर 2025 से यूनिट स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें महेंद्रगढ़ सतनाली, कनीना, बुचावास डिवीजन के बिजली कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि अगर समय रहते निगम मैनेजमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करके इस मुद्दे पर बातचीत के लिए संगठन को नही बुलाता है, तो इस विरोध प्रदर्शन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जायेगा और कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिससे किसी भी प्रकार की औधोगिक अशांति या उपभोक्ताओं को कोई परेशानी होती है तो निगम मैनेजमेंट पूर्ण रूप से इसका जिम्मेवार होगा। इस मौके पर यूनिट सचिव अनिल, सब-युनिट प्रधान शेरसिंह, सचिव दीपक यादव, प्रधान प्रवीन, सचिव नवीन, सचिव दीपक, जितेन्द्र जेई, नवीन जेई, संजीव सहायक लाइनमैन , अजय लाइनमैन, राकेश लोअर डिवीजन क्लर्क, ओमप्रकाश सहायक फोरमैन, वीरेंद्र सहायक फोरमैन, रवींद्र सहायक फोरमैन, मंजीत, योगेश, प्रदीप लाइनमैन व समस्त बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।