Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: देवरी में आज होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, जल संरक्षण का संकल्प लेंगे ग्रामीण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 03:52:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 03:52:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 30 जून 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत देवरी में 30 जून को अपराह्न 5 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के

विस्तार

मध्य प्रदेश: प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 30 जून 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत देवरी में 30 जून को अपराह्न 5 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, वर्षा जल संचयन तथा जनभागीदारी के माध्यम से जल बचाने के महत्व का संदेश दिया जाएगा। साथ ही जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जल संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में 1 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर: 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी का बरेली दौरा: राधेश्याम स्मृति भवन का लोकार्पण, नेत्र परीक्षण वाहन को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली: अयोध्या मंदिर के गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग 

मध्य प्रदेश: मुरैना जनसुनवाई में 287 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से यूपी के सभी ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे लेखपाल, राजस्व परिषद ने डीएम को जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश: छोटे कोचिंग संस्थानों के समर्थन में राष्ट्रीय छात्र परिषद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


Featured News