-
☰
मध्य प्रदेश: भिंड के नोनेरा गांव में कुशवाहा परिवार पर हमला, मिशन महाराजा बलि सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भिंड जिले के मालनपुर थाना अंतर्गत ग्राम नोनेरा में कुशवाहा समाज की एक मासूम बहन और पूरे परिवार के साथ दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट और अभद्रता की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है मिशन महारा
विस्तार
मध्य प्रदेश: भिंड जिले के मालनपुर थाना अंतर्गत ग्राम नोनेरा में कुशवाहा समाज की एक मासूम बहन और पूरे परिवार के साथ दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट और अभद्रता की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है मिशन महाराजा बलि सेना ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर कलंक बताया है प्रशासन को सीधी चेतावनी मिशन महाराजा बलि सेना ने भिंड एसपी (SP भिंड जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित कुशवाहा परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि न्याय मिलने में देरी हुई, तो ओबीसी क्रांति सेना के साथ मिलकर मिशन महाराजा बलि सेना बड़ा आंदोलन छेड़ेगी याय की गुहार: जिला भिंड ग्राम नोनेरा कुशवाहा समाज की बहन और परिवार पर दबंगों का हमला बेहद शर्मनाक है मिशन महाराजा बलि सेना इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है दोषियों को जेल भेजो, वरना होगा बड़ा आंदोलन।
कुशवाहा समाज के अपमान पर आक्रोश घटना के अनुसार, दबंगों ने न केवल घर में घुसकर मारपीट की, बल्कि माँ-बहन को गंदी गालियाँ दीं और जातिगत रूप से अपमानित भी किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिशन महाराजा बलि सेना के पदाधिकारियों ने सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं
क्या यही है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार का सुशासन जहाँ बहन-बेटियों को घर के भीतर घुसकर पीटा जा रहा है दलित, पिछड़ा और नागवंशी समाज पर बढ़ते ये अत्याचार साबित करते हैं कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म हो चुका है।