-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मिड-डे मील खाने के बाद 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले के समनापुर गांव स्थित शासकीय स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 20 से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले के समनापुर गांव स्थित शासकीय स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 20 से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना मंगलवार, 3 नवंबर 2026 की बताई जा रही है। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने एम्बुलेंस तथा स्थानीय वाहनों की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले एकता स्व-सहायता समूह को हटाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में तैयार किए गए भोजन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह सामने आ सके।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में दो घटे में मिलीं लापता मासूम बच्चियां, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
