-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोला पर्व में बाज़ारों में धूम, 120 रूपए बिक रहा है एक जोड़ी मिट्टी का बैल
पोला पर्व में बाज़ारों में धूम - Photo by : Social Media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले में गुरुवार यानि 14 सितंबर को पोला पिठोरा त्योहार मनाया जायेगा। महारष्ट्र से सटा होने कारण बुरहानपुर में भी पोला त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले में गुरुवार यानि 14 सितंबर को पोला पिठोरा त्योहार मनाया जायेगा। महारष्ट्र से सटा होने कारण बुरहानपुर में भी पोला त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में किसान अपने बैल को नहा धोकर अच्छे से सजाते हैं। इस पर्व में पूरी को भोग लगाया जाता है। यही कारण है कि बाज़ारों में काफी धूम देखने को मिल रही है। बाज़ारों में पशुओं से संबंधित काफी अधिक वस्तुएं बाज़ार में देखने को मिल रही है। इस बार बड़ी मात्रा में मिट्टी के बैल बनाये गए हैं। मिट्टी के बैल के व्यपारी मनोज यादव ने कहा कि बाज़ारों में मिट्टी के बैल की बिक्री अच्छी खासी संख्या में हो रही है। जिले के कोने कोने से किसान बाज़ार में ख़रीदारी के लिए आ रहे हैं। बाज़ार में बैल 120 रूपए जोड़ी बिक रही है। 14 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
पोला त्योहार पर गुरुवार यानि 14 सितंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं 29 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर संपूर्ण जिले में अवकाश का दिन रखा जायेगा। किसान अपने बैलों को अच्छे से सजा कर बैल की पूजा करेंगे। इस दिन बैलों से किसान किसी भी प्रकार का काम नहीं करवाते हैं।
राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी
गुजरात: कलमठा गांव में प्रेस रिपोर्टर राजेशभाई पटेल की कार को टक्कर मारने की कोशिश, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
