-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर में बाबासाहेब की जयंती पर कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: नागौर में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को नगर परिषद के नेहरू उद्यान में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार
राजस्थान: नागौर में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को नगर परिषद के नेहरू उद्यान में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश बारोठिया, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी
गुजरात: कलमठा गांव में प्रेस रिपोर्टर राजेशभाई पटेल की कार को टक्कर मारने की कोशिश, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
