-
☰
मध्य प्रदेश: यातायत के हाल बेहाल सप्ताहिक बाजार मे अनियंत्रित वाहन चालक से दुर्घटना जाम रहता है यात्रायत पुलिस का कोई नियत्रंण नहीं
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: वाहन चालकों का गति पर नियंत्रण नहीं हैं। शहर में और आसपास हादसे हो रहे हैं। शहर के गुरुवारिया हाट पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद यातायात का पूरा दबाव इसी इलाके में है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: वाहन चालकों का गति पर नियंत्रण नहीं हैं। शहर में और आसपास हादसे हो रहे हैं। शहर के गुरुवारिया हाट पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद यातायात का पूरा दबाव इसी इलाके में है। वहीं सडक़ पर हाट लग रहा है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यापारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। नंदी परिसर में लगने वाले हाट का विस्तार होता जा रहा है। नगर निगम के जिम्मेदार नए व्यापारियों को हटाने के बजाए रसीद काटने पर ध्यान दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह हाट संभावित हादसे के मुहाने पर है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो जिस तरह बडऩगर में फायर ब्रिगेड के वाहन से राह चलते लोगों की मौत हुई है, ऐसा हादसा यहां भी हो सकता है। लोगों की बातों में इसलिए भी दम है क्योंकि वाहन सब्जी बेचने वालों और खरीदारों के बीच में से होकर गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि कलेक्टर और निगमायुक्त गुरुवार की शाम को हाट का दौरा करें। उन्हें पता चलेगा कि यहां हालात कैसे बनते हैं।केशव नगर से आते हैं वाहन वाहन इसी रास्ते से शिप्रा ढाबे की तरफ बढ़ते हैं। लोगों का कहना है कि यह खतरनाक मोड़ है। किसी दिन केशव नगर से आने वाले वाहन का संतुलन बिगड़ गया या ब्रेक फेल हो गया तो सोच लीजिए कि कितने लोग हताहत होंगे।इसी रास्ते पर हुए हैं खाद्य सामग्री की दुकान लगाने वाले सुरेश योगी, सब्जी बेचने वाले नंदलाल वर्मा ने बताया कि उनकी आंखों के सामने चार-पांच हादसे हो चुके हैं। कार चालकों ने पैदल चलने वालों को टक्कर मारी है। एक बार साइकिल चालक भी टकराया था। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से दुकान लगाने वालों को हटाना चाहिए।
नीलगंगा चौराहे से होते हुए वाहन केशव नगर पार कर आगे बढ़ते हैं, यहीं सडक़ के दोनों किनारों पर सब्जी वाले और अन्य सामान बेचने वाले बैठते हैं।
West bangal: निर्भया हत्या काण्ड जैसी घटना आयी सामने,आरोपी चढ़ा पुलिस के हथ्थे
Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नरेला बस डिपो का उद्घाटन कर किया भगवान् जगन्नाथ को समर्पित
Mohan Yadav: मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल 19 गाड़ियों में भरा डीजल की जगह पानी,पम्प सील
Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग में श्रद्धालुओं से भरी बस अलखनंदा में समाई, एक महिला की मौत
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर के यादव मोड़ पर सड़क हुई गड्ढे में तब्दील,पैदल चलना हुआ मुश्किल