-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सहकारी सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश:जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे "सहकारी सप्ताह" के अंतर्गत सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्ष
विस्तार
मध्य प्रदेश:जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे "सहकारी सप्ताह" के अंतर्गत सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने लगाए गए पौधों का विवरण एवं फोटो अंकुर एप पर भी अपलोड किया, ताकि पौधों के संरक्षण एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक आयुक्त सहकारिता सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सहकारी सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में जन-जागरूकता, सहकारिता संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य सहकारिता की भावना को सशक्त बनाने के साथ-साथ।
