-
☰
No image found.
Maharashtra Crime News: घर में ज़बरदस्ती घुसकर महिला के साथ की बदसलूकी, आरोपी मौके से फरार
- Photo by : social media
विस्तार
महाराष्ट्र: पुणे शहर से एक चौका देने वाली सनीसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक युवक ने महिला के घर में जबरदस्ती घुसने और उसके साथ छेडख़ाने करने की कोशिश की। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये हैरान कर देने वाली घटना पुणे शहर के सहकारनगर इलाके से सामने आई हैं, जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर काफी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा हैं की शनिवार की दोपहर को एक रिक्षाचालक ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ बदसलूकी की। आरोपी की पहचान अमित संजय मोरे(28) के रूप में हुई है, जो धनकवडी का रहने वाला है। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने घर में काम कर रही थी और आरोपी अचानक दरवाजा को जोर से खोलकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। पीड़ित महिला की उम्र 37 वर्षीय बताई जा रही हैं। पहले भी जेल जा चूका हैं आरोपी पीड़ित महिला के दिए गए बयान के मुताबिक, आरोपी अमित मोरे (28) ने घर के पास पहुंचकर बहुत ही आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। उसने महिला से कहा कि तुम्हारा पति बाहर गया है, मुझे अंदर आने दो, हम मजे करेंगे। यह सुनकर महिला डर गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को फटकार लगाई और साफ इनकार कर दिया। जब महिला ने आरोपी अमित मोरे का विरोध करते हुए उसे अपनी मां के समान बताया, तो वह और भी खुंखार हो गया। उसने महिला को डराते हुए कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है और उसे कानून का कोई डर नहीं है। उसने महिला को धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और वह उसके पति को भी नहीं छोड़ेगा। पुलिस की कार्रवाई आरोपी की इस हरकत से पीड़िता बहुत डर गई और उसने तुरंत सहकारनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस मामला को दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी अमित मोरे फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अमित मोरे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि ऐसी किसी भी गंभीर स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
Delhi Crime News: पार्किंग विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रशाशन अब भी आरोपी की तलाश में
Amravati Viral Video Case: पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डिजिटल सबूतों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Punjab Crime News: पुलिस की अभियुक्त कार्रवाई, 4 आरोपियों समेत भारी मात्रा में ड्रग्स किया गया बरामद
Delhi Crime News: दिल्ली में चल रहा था खुलेआम नकली इंजन ऑयल का धंधा, 700 लीटर ऑयल हुआ ज़ब्त
