Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आंजना और शर्मा का कपासन में भव्य स्वागत, नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों से भी मुलाकात

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , Date: 08/01/2026 05:23:31 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bharat Bunkar ,
  • Date:
  • 08/01/2026 05:23:31 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं मेवाड़ के वरिष्ठ कांग्रेसी किसान नेता उदय लाल आंजना एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिव दयाल शर्मा का बुधवार शाम कपासन हाईवे मार्ग स्थित हर्षित पैलेस पर कां

विस्तार

राजस्थान: प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं मेवाड़ के वरिष्ठ कांग्रेसी किसान नेता उदय लाल आंजना एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिव दयाल शर्मा का बुधवार शाम कपासन हाईवे मार्ग स्थित हर्षित पैलेस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन पर चर्चा की।नगर कांग्रेस प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत ने बताया कि आंजना और शर्मा नाथद्वारा से चित्तौड़गढ़ जाते समय कपासन में रुके थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

मुलाकात के दौरान उन्होंने नगर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की।इस दौरान पूर्व सांसद आंजना ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दोरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन शर्मा, संगठन महासचिव भूपेश गोठवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव सोनी, सत्य प्रकाश व्यास,पार्षद लोकेश राव, रवि सोनी, रामपाल सरगरा, सुनील प्रधान और हिम्मत कोदली पुलकित डीडवानिया सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।