Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 01:05:01 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 01:05:01 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शिव वाटिका, मांग्यावास, मानसरोवर में 17 जून से आयोजित होने वाले आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के भव्य मंगल प्रवेश एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के पोस्टर का आज श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शिव वाटिका, मांग्यावास, मानसरोवर में 17 जून से आयोजित होने वाले आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के भव्य मंगल प्रवेश एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के पोस्टर का आज श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया। मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। आचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी मुनिराज की परम प्रभावक शिष्या, सम्यक्त्व-वर्धिनी, भक्तामर साधिका एवं जिनधर्म प्रभाविका आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ का 17 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा।

मंगल प्रवेश के उपरांत पाद प्रक्षालन, मंगलाचरण, चित्र अनावरण एवं मंगल प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 19 जून को श्रुत पंचमी महोत्सव, 20 जून को भक्तामर विधान एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 21 जून को चोपड़ा पैराडाइज गार्डन, मांग्यावास में चातुर्मास उद्घोषणा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों की सफलता हेतु अपने सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया। समिति ने समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।


Featured News