-
☰
राजस्थान: रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात: सड़क परिवहन और पर्यावरण के विकास पर चर्चा
- Photo by : Social Media
संक्षेप
राजस्थान: रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने सड़क परिवहन विभाग से संबंधित विकास के कार्यों को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
विस्तार
राजस्थान: रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने सड़क परिवहन विभाग से संबंधित विकास के कार्यों को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ रामगढ़ विधानसभा में सड़क परिवहन मार्गों को और अधिक सुगम बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री व केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु मंत्री ने पूर्ण आश्वासन देते हुए रामगढ़ क्षेत्र के विकास को नया रूप देने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत भी किया। इस दौरान राजस्थान सरकार में मंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद व तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ योगी, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला प्रमुख बलबीर छील्लर, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, जयराम जाटव, रामहेत यादव, मोहित यादव सहित जिले के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को भगाने के आरोपी रोहित कुमार बिंद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संदिग्ध हालात में 28 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा हिंद हॉस्पिटल, झोलाछाप डॉक्टर कर रहे ऑपरेशन
उत्तर प्रदेश: जाति छिपाकर किया गया भूमि बैनामा, जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: भाखड़ा नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: जाति छिपाकर किया गया भूमि बैनामा, जांच कर कार्रवाई की मांग