-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 245 किलो महुआ लहन किया गया नष्ट, पांच लीटर कच्ची शराब हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव और आसपास के इलाकों में दबिश दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव और आसपास के इलाकों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 245 किलो महुआ लहन नष्ट कराया और पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग के अनुसार, मंगलवार को अवैध शराब बनाए जाने और बिक्री की सूचना मिलने पर टीम ने अशरफपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 245 किलो महुआ लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा टीम ने पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। आबकारी टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके से किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। विभाग ने बरामद शराब और नष्ट किए गए लहन के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद के नेतृत्व में की गई। विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकानों और खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मंडल में 21 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: गोली लगने से हुई मौत का मामला निकला आत्महत्या, पत्नी हुई गिरफ्तार
महाराष्ट्र: अमरावती में महिला शिक्षिकाओं की बॉक्स क्रिकेट लीग होंगे आयोजित
