-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्री रामेश्वर धाम में भक्तमाल कथा और भजन संध्या, बरेली के श्रद्धालुओं ने लिया संतों का सानिध्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पावन पित्र पक्ष में आज दिनांक 29 सितंबर 26को भगवान श्री राम महाप्रभु जी के पावन धाम श्री रामेश्वर पर बरेली वालो ने तृतीय दिवस श्रीमद्भगवत कथा एवं भजन संध्या के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पावन पित्र पक्ष में आज दिनांक 29 सितंबर 26को भगवान श्री राम महाप्रभु जी के पावन धाम श्री रामेश्वर पर बरेली वालो ने तृतीय दिवस श्रीमद्भगवत कथा एवं भजन संध्या के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई। प्रातः के सत्र में प्रभु श्री राम और भोलेनाथ महाप्रभु जी की असीम कृपा से उन्हीं के धाम में श्रीभक्तमाल कथा श्री रामेश्वर धाम में हुई जिसमें श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री मधुर कृष्ण के पावन सानिध्य में उनके श्रीमुख से हुई कथा का एवं भगवान श्री राम और भोलेनाथ भगवान की।महिमा वा भक्तमाल कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शाम के सत्र में श्री वृंदावन धाम से पधारे पूज्य पारस लाडला वा माधुरी शर्मा जी वा दिल्ली के महावीर शर्मा के संकीर्तन का लाभ भक्तजनों को मिला। कथा के मुख्य यजमान सुशील अरोड़ा,मनोज अरोड़ा,कंचन अरोड़ा,विमी अरोरा, राजकुमार अरोरा,पूनम अरोरा को मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बरेली से रवि छाबड़ा,सुशील अरोरा,मनोज अरोड़ा,मदन लाल अरोरा,डॉ बलराम अरोड़ा,गोविंद तनेजा, अश्वनी आनंद,जगदीश अरोरा,राम प्रकाश बत्रा,योगेश ग्रोवर,अनुराग शर्मा वा अन्य को भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर भी सभी भक्तजनों को श्री वृंदावन धाम से पधारे श्री पूज्य श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी महाराज, भजन सम्राट श्री पारस लाडला,माधुरी शर्मा,एवं दिल्ली से पधारे पूज्य महावीर शर्मा का भी सत्संज एवं भजन संध्या का लाभ प्राप्त हुआ। भगवान श्री राम जी के पावन धाम में 03 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन प्रातः के सत्र में श्री भक्तमाल कथा एवं शाम के सत्र में भजन संध्या का लाभ सभी भक्तजनों को प्राप्त होगा।
उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम में युवक पर हुआ हमला, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ सीएचसी के पास कूड़े के ढेर से राहगीर और छात्र परेशान, सफाई की मांग
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री राधा जी का पंचम दिव्य बधाई महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: BSP की जिला स्तरीय बैठक, 9 अक्टूबर के लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
