-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद चकबंदी विभाग में जमीन से जुड़े मुकदमे के आदेश को ऑनलाइन करने के नाम पर किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद चकबंदी विभाग में जमीन से जुड़े मुकदमे के आदेश को ऑनलाइन करने के नाम पर किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चकबंदी पेशकार सुभाषचंद्र के रूप में हुई है। टीम आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मूंढापांडे क्षेत्र के गनेशघाट गांव निवासी किसान ओमवीर सिंह का जमीन से संबंधित मुकदमा पिछले कई वर्षों से चकबंदी विभाग में चल रहा था। किसान के अनुसार, मुकदमे का निस्तारण 17 अप्रैल को हो गया था, लेकिन आदेश को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया था। आदेश को ऑनलाइन कराने के लिए किसान ने जब पेशकार से संपर्क किया तो कथित तौर पर उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद किसान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे किसान रुपये लेकर पेशकार के पास पहुंचा। जैसे ही किसान ने पेशकार को रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब 4:50 बजे टीम आरोपी को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंची। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकानों और खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मंडल में 21 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश: गोली लगने से हुई मौत का मामला निकला आत्महत्या, पत्नी हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 245 किलो महुआ लहन किया गया नष्ट, पांच लीटर कच्ची शराब हुई बरामद
महाराष्ट्र: अमरावती में महिला शिक्षिकाओं की बॉक्स क्रिकेट लीग होंगे आयोजित
