Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेवा योजन कार्यालय के सामने कूड़े का अंबार, बदबू और बीमारी के खतरे से परेशान लोग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 01:24:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 01:24:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले का मुख्यालय, जहां से हर दिन हजारों लोगों का आना जाना है, वो खुद कूड़ाघर में तब्दील हो चुका है। शहर के बीचों-बीच स्थित सेवा योजन कार्यालय के ठीक सामने कूड़े का विशाल अंबार पिछले कई दिनों से सड़ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले का मुख्यालय, जहां से हर दिन हजारों लोगों का आना जाना है, वो खुद कूड़ाघर में तब्दील हो चुका है। शहर के बीचों-बीच स्थित सेवा योजन कार्यालय के ठीक सामने कूड़े का विशाल अंबार पिछले कई दिनों से सड़ रहा है। नाक बंद कर आते हैं बेरोजगार  बरसात की नमी में ये कूड़ा सड़कर जहरीली बदबू छोड़ रहा है। इस बदबू ने पास-पड़ोस के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सबसे ज्यादा बदहाल हालत उन सैकड़ों बेरोजगार युवाओं की है जो रोजगार के लिए सेवा योजन कार्यालय आते हैं। नाक पर रुमाल रखकर, मक्खियों को उड़ाते हुए उन्हें मजबूरी में फॉर्म जमा करना पड़ रहा है।

नगर पालिका की गाड़ी बना रही डंपिंग ग्राउंड  स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की गाड़ियां पूरे शहर का कूड़ा उठाकर धड़ल्ले से यहीं फेंक देती हैं। हैरानी की बात है कि कूड़े के ढेर से चंद कदम की दूरी पर आरटीओ ऑफिस का ड्राइविंग टेस्ट सेंटर है और थोड़ा आगे आईटीआई संस्थान है। यानी छात्र, अभिभावक और आम जनता, सभी इस गंदगी को रोज झेलने को मजबूर हैं। बीमारी का खुला न्योता  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खुले में सड़ रहा कूड़ा डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, उल्टी-दस्त और सांस की बीमारियों को सीधा न्योता दे रहा है। सड़े कचरे से उठने वाली मीथेन गैस और मच्छर-मक्खियां इस इलाके को बीमारी का हॉटस्पॉट बना रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बरसात के बाद अगर कूड़ा नहीं हटा तो मुख्यालय क्षेत्र में महामारी जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अधिकारी भी लाचार  जिला सेवा योजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य जी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कई बार की है, पर अब तक कूड़ा नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा, "रोज सैकड़ों बेरोजगार आते हैं। ये बदबू उन्हें बहुत परेशान करती है। फिलहाल सवाल एक ही है। जब मुख्यालय की हालत ऐसी है तो बाकी शहर का क्या हाल होगा? नगर पालिका कब नींद से जागेग। 

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में 1 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर: 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी का बरेली दौरा: राधेश्याम स्मृति भवन का लोकार्पण, नेत्र परीक्षण वाहन को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली: अयोध्या मंदिर के गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग 

मध्य प्रदेश: मुरैना जनसुनवाई में 287 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से यूपी के सभी ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे लेखपाल, राजस्व परिषद ने डीएम को जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश: छोटे कोचिंग संस्थानों के समर्थन में राष्ट्रीय छात्र परिषद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


Featured News