-
☰
उत्तर प्रदेश: विंध्यवासिनी मंदिर में भव्य विंध्य धाम महोत्सव 2025 का आयोजन, विशेष श्रृंगार और भजन संध्या से भक्तिभाव उमड़ा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के विंध्याचल स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर के पावन प्रांगण में विंध्य धाम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ विंध्यवासिनी का विशेष श्रृंगार,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के विंध्याचल स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर के पावन प्रांगण में विंध्य धाम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ विंध्यवासिनी का विशेष श्रृंगार, विधिवत पूजन, भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम विंध्य धाम सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत माँ के चारों श्रृंगार किए गए तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पाठ का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में दूर-दराज से आए कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर के पुरोहित अनमोल त्रिपाठी ने बताया कि यह महोत्सव कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष इसकी भव्यता में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रद्धालु जो किसी कारणवश माँ के दरबार में उपस्थित नहीं हो पाते, उनके अनुरोध पर ब्राह्मणों द्वारा परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना हेतु विशेष पाठ भी मंदिर परिसर में कराया जाता है। इस महोत्सव को सफल बनाने में झारखंड के रामगढ़ से मनीष कुमार सिंह, डॉ. दिनेश दुबे, मनोज झा, दिव्या विष्णु प्रिया पांडे तथा वाराणसी से विक्रम सिंह, शशांक गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालुओं व आयोजकों का विशेष योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल