Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जंगीपुर पुलिस ने वारंटी महिला को किया गिरफ्तार, न्यायालय से जारी था वारंट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/11/2026 11:35:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:35:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने 58 वर्षीय वारंटी महिला चम्पा देवी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने 58 वर्षीय वारंटी महिला चम्पा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 3 नवंबर 2026 को ब्रह्मस्थान गांव से की। पुलिस के अनुसार, चम्पा देवी पत्नी स्वर्गीय महातिम यादव, निवासी ग्राम ब्रह्मस्थान के खिलाफ मुकदमा संख्या 833/25 और अपराध संख्या 154/22 दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323 और 336 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि महिला के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एएसजे प्रथम, गाजीपुर की अदालत से वारंट जारी किया गया था। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुसार जिले में वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related News

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में न्यायालय की पैरवी में लापरवाही पर एसपी सख्त, उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश

उत्तराखंड: गंगोलीहाट महाविद्यालय में 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, विधायक और सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले संतकबीरनगर में डीएम-एसपी की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में दो घटे में मिलीं लापता मासूम बच्चियां, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

मध्य प्रदेश: मिड-डे मील खाने के बाद 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले गाजीपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो खराब मिठाई और पनीर कराया गया नष्ट


Featured News