-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी National Crime Branch Trust के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह ने देशभर के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को समाजहित में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी National Crime Branch Trust के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह ने देशभर के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को समाजहित में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना, अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशाखोरी, साइबर अपराध, मानव तस्करी और महिला उत्पीड़न जैसी समस्याएं गंभीर चुनौती बन चुकी हैं, जिनके समाधान के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सुजीत सिंह ने निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय, राज्य, मंडल, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्त समाज, महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी रोकथाम, साइबर अपराध जागरूकता तथा भ्रष्टाचार विरोधी जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करना है। यह अभियान समाज के हर वर्ग को जोड़कर सुरक्षित, सशक्त और अपराधमुक्त भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करेगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने भी संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नशामुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देंगे।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
